बीसहथ माता Bishath / Biswant Mata का मंदिर राजस्थान के नागौर जिले में गोटन कस्बे के पास टुंकलिया गाँव में स्थित है। बीसहथ माता की इस क्षेत्र में बहुत लोकमान्यता है जिनका मंदिर एक विशाल तालाब के किनारे पर एक पहाड़ी पर बना है। इन्हें बिसवंत माता भी कहा जाता है। ये माहेश्वरी समाज में हुरकट शाखा की कुलदेवी हैं।


बीसहथ माता के मंदिर में ऊपर तक जाने के लिए करीब २५० सीढ़ियां बनी हैं। पहाड़ी से नीचे तालाब और गाँव का दृश्य बहुत ही मनोहारी और सुन्दर दिखाई देता है। यहाँ मंदिर के गर्भगृह में सिंह पर विराजमान बीसहथ माता की प्रतिमा है जिनकी बीस भुजाएं हैं। बीस हाथ होने से ही इन्हें बीसहथ माता कहा जाता है। गर्भगृह के बाईं तरफ यहां ये कुछ पुरानी खण्डित प्रतिमाएँ रखी हैं जिनमें गणेशजी आदि की प्रतिमाएं शामिल हैं।
तो देखिये ये वीडियो और जानें बीसहथ माता की महिमा और साथ ही देखिये कि इस यात्रा में देविका (मनु) ने कैसे अपनी हिम्मत दिखाई 🙂
Bishath/ Biswant Mata Temple Yatra HD Video
HD Video
1 thought on “Bishath Mata / Biswant Mata Temple Tunkaliya”