Pandukya / Pandukhya / Pandokha / Panduka / Kunti Mata Temple Merta Nagaur

पाण्डुक्या / पाण्डुका / पण्डोखा (Pandukya / Pandukhya / Pandokha / Panduka) माता का मन्दिर नागौर जिले में मेड़ता के पास पाण्डरोई गांव में स्थित है। यह मन्दिर मेड़ता सिटी से पश्चिम में 6 किमी. तथा मेड़ता रोड़ से पूर्व में 9 किमी. की दूरी पर है। माता का मन्दिर जंगल में प्राकृतिक वातावरण में अवस्थित है।

Pandukha Mata Mandir Video :

Pandukha Mata Temple

पाण्डुका माता का नामकरण इस आधार पर हुआ कि पाण्डुओं ने वनवास की अवधि में यहाँ तपस्या की थी। अतः यह स्थान पाण्डुओं का ओरण नाम से जाना जाता है, इसलिए यह पाण्डुका माता कहलाई।

Pandukya / Pandokha / Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur
Pandukya / Pandokha / Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur

माताजी के निज मन्दिर में तीन मूर्तियां हैं। मध्य में महिषासुर-मर्दिनी माता की मूर्ति है। बाईं ओर कुन्ती (पाण्डवों की माता) की मूर्ति है तथा दाहिनी ओर सिंह पर सवार दुर्गा माता की संगमरमर की मूर्ति है जो वर्तमान में ही स्थापित की गई है। मन्दिर में दीवार में गणेशजी की प्रतिमा के पास प्राचीन शिलालेख है इसके अतिरिक्त एक शिलालेख मन्दिर के बाहर वृक्ष के नीचे रखा हुआ है।

Lord Ganeasha Ji and Inscription in  Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur
Lord Ganeasha Ji and Inscription in  Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur

माता की मूर्ति चतुर्भुजी है तथा स्वरूप महिषासुर-मर्दिनी है। माता के सामने  सभा-मण्डप में दो सिंह हैं जो अतिप्राचीन हैं। इनमें से एक सिंह का धड़ खण्डित है तथा दूसरे सिंह का एक पैर खण्डित है।

Lion-Idols in  Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur
Lion-Idols in  Panduka / Kunti Mata Temple Nagaur

मन्दिर के बाहर माता के दो भक्त जो गुरु-चेले के रूप में यहाँ रहते थे उनकी समाधियाँ हैं जो काफी प्राचीन हैं।
मन्दिर के पास अनेकानेक खण्डित मूर्तियां इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं। सम्भव है कि इस मन्दिर ने विधर्मियों के आक्रमण का दंश सहा है।

Inscription in Panduka / Kunti Mata Temple Pandaroi Nagaur
Inscription in Panduka / Kunti Mata Temple Pandaroi Nagaur

Road Map of Panduka Mata Temple-

13 thoughts on “Pandukya / Pandukhya / Pandokha / Panduka / Kunti Mata Temple Merta Nagaur”

  1. Hello,
    aapne bataya ki center me “MAHISHA SHUR – MARDINI” MATAJIi or left side me “KUNTI” MATAJI or right me “DURGA” MATAJI.

    As per My Information jo ki vahi k panditji ne di thi.
    Center me “KUNTI MATAJI” (PANDUKA MATAJI) or left & right me Chamunda Mataji And Jyeth Mataji Hai.

    Reply
  2. Can anybody give me the road-route details to Pandukya Mata mandir from Merta. we will proceed from Jaipur. Route from Jaipur to Merta is clear on Google map but not further to Pandukya mata temple.

    Reply
      • पांडुका माता के मंदिर में ज्येष्ठा माताजी की भी मूर्ति है क्या ,

        Reply
    • Rajesh ji – Merta City is Auto kar sakte hai ya aap merta city se merta road wala road lo aur left hand pe ek warehouse ke opposit se rasta hai aap ko railway track cross karna hai.

      Reply
  3. रूणवाल मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की कुलदेवी ये ही है क्या ? इस मंदिर तक कैसे पहुंचा जाए ….कौनसा रेलवे स्टेशन नजदीक है और वहां से कैसे पहुंचा जाए ?

    Reply

Leave a Reply

This site is protected by wp-copyrightpro.com